वो काला एक बांसुरी वाला लिरिक्स | Vo Kala Ek Bansuri Wala Lyrics

Vo Kala Ek Bansuri Wala Lyrics

वो काला एक बांसुरी वाला लिरिक्स


वो काला एक बांसुरी वाला,
सुध बिसरा गया मोरी रे,
माखन चोर वो नंदकिशोर जो,
कर गयो मन की चोरी रे ॥

पनघट पे मोरी बईया मरोड़ी,
मैं बोली तो मेरी मटकी फोड़ी,
पईया परूँ करूँ बीनता मैं पर,
माने ना वो एक मोरे रे ॥

छुप गयो फिर एक तान सुना के,
कहाँ गयो एक बाण चला के,
गोकुल ढूंढा मैंने मथुरा ढूंढी,
कोई नगरिया ना छोड़ी रे ॥

वो काला एक बांसुरी वाला,
सुध बिसरा गया मोरी रे,
माखन चोर वो नंदकिशोर जो,
कर गयो मन की चोरी रे ॥

Previous Post Next Post