ना माने ना माने रे माता महाकाली लिरिक्स | Na Mane Na Mane Re Mata Mahakali Lyrics

Na Mane Na Mane Re Mata Mahakali Lyrics

ना माने ना माने रे माता महाकाली लिरिक्स


ना माने ना माने ना माने रे 
हे माता महाकाली
झटकाए लट काली काली 
लम्बे लम्बे कदम बड़ा ली, 
खून से खप्पर को भर डाली,
ना माने ना माने ना माने रे 
हे माता महाकाली

एक हाथ खडग लिए 
दूजे हाथ में है तलवार,
रक्त बीज के शीश काटली 
चंडी करती वार पे वार,
एक बूंद न गिरी जमीन पर,
खून दुष्टों का पी डाली,
ना माने ना माने ना माने रे 
हे माता महाकाली

आंखो से चिंगारी छोडे 
मुख से माँ छोड़े ज्वाला,
क्रोध भयंकर है काली का 
दूर हटे आने वाला,
सुनो युद्ध की इस भूमि पर 
खून से छाई है लाली,
ना माने ना माने ना माने रे 
हे माता महाकाली

शांत हुई न जब रणचंडी 
जब मचा हुआ था हाहाकार,
तब काली का क्रोध मिटाने 
आये निरंजन शिव त्रिपुरार
पाँव पड़ा जब शिव जी के उपर 
जीभ चंडिका ने निकाली,
ना माने ना माने ना माने रे 
हे माता महाकाली


Previous Post Next Post