नाचे नन्दलाल नचावे हरि की मईआ लिरिक्स | Nache Nandlal Nachave Hari Ki Maiya Lyrics

Nache Nandlal Nachave Hari Ki Maiya Lyrics

नाचे नन्दलाल नचावे हरि की मईआ लिरिक्स


नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ,
नचावे हरि की मईआ , नचावे हरि की मईआ ॥

मथुरा मे हरि जन्म लियो है,
गोकुल मे पग, धरो री कन्हैया,
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥

रुनुक-झुनुक पग घुँघरू वाज़े,
ठुमुक-ठुमुक पग, धरो री कन्हैया,
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥

धोतो न बांधे लाला जामो न पहिरे,
पिताम्बर को, बडो रे पहरैईया,
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥

टोपी न ओढ़े लाला साफा न बांधे,
मोर-मुकुट को, बडो रे ओढैईया,
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥

शाल न ओढ़े लाला दुशाला नहीं ओढ़े,
काली रे कमरिया को, बडो रे ओढैईया,
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥

ढूध न पीवे लाला, दही नहीं खावे,
माखन-मिसरी को, बड़ो रे खवैईया,
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥
नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥

Previous Post Next Post