जुग जुग जीवे री यसोदा मैया तेरो ललना भजन लिरिक्स

जुग जुग जीवे री यसोदा मैया तेरो ललना लिरिक्स

जुग जुग जीवे री यसोदा मैया तेरो ललना लिरिक्स


जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना,
तेरो ललना री मैया, झूले पलना,
जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना ॥

जिसके चरणों की दासी कहलाती है ये माया,
यशुमति माँ तू बड़भागी ऐसा लाल है पाया,
मैया तेरे कृष्ण लला की, ना कोई तुलना,
जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना ॥

कारी कारी अँखिया हैं, घुंघराले हैं बाल,
जो भी देखे कान्हां को वो हो जाए निहाल,
कारी कारी अँखिया हैं, घुंघराले हैं बाल,
जो भी देखें कान्हां को वो हो जाए निहाल,
काली टीकी कर दे मैया मान ले कहना,
जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना ॥

धन्य हुई है बृज नगरी, माँ धन्य हुआ वृन्दावन,
पाँव तेरे कान्हा के पड़ गए, हो गई धरती पावन,
देवता भी चाहे कान्हां के दर्शन करना,
जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना,
जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना,
तेरो ललना री मैया, झूले पलना,
जुग जुग जीवे री यसोदा मैया, तेरो ललना ॥

Previous Post Next Post