माता रानी का ध्यान धरिये लिरिक्स | Mata Rani Ka Dhyan Dhariye Lyrics

Mata Rani Ka Dhyan Dhariye Lyrics

माता रानी का ध्यान धरिये भजन लिरिक्स


माता रानी का ध्यान धरिये
काम जब भी कोई करिए ॥

जय माता दी, जय माता दी,
मिल के सब जन बोलो
बोलो जय माता दी, जय माता दी,
मिल के सब जन बोलो ॥

माता रानी का ध्यान धरिये
काम जब भी कोई करिए ॥

कोई मुश्किल हो पल में टलेगी,
हर जगह पे सफलता मिलेगी
सच्चे दिल से प्रणाम करिए ॥

काम जब भी कोई करिए
जय माता दी, जय माता दी ॥

रूप इनका सबसे निराला,
इसी रूप से है जग में उजाला
नाम इनका सदा सुमरिये ॥

काम जब भी कोई करिए
जय माता दी, जय माता दी ॥

देवी माँ की करो दिल से भक्ति,
भक्ति देती है जीने की शक्ति
जग में फिर न किसी से डरिये ॥

काम जब भी कोई करिए
जय माता दी, जय माता दी ॥

जय माता दी, जय माता दी,
मिल के सब जन बोलो
बोलो जय माता दी, जय माता दी,
मिल के सब जन बोलो ॥

माता रानी का ध्यान धरिये
काम जब भी कोई करिए ॥


Previous Post Next Post